{"_id":"5724fcd24f1c1b3969a92586","slug":"youth-dead-body-hanging-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 01 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव दिवैयापुर में शनिवार की सुबह पापुलर के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। मृतक के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में चर्चा है कि प्रेमिका की शादी होने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गांव दिवैयापुर निवासी फुरकान खां का 22 वर्षीय बेटा सलीम खां रात करीब आठ बजे घर में बैठा हुआ था, तभी उसकी मां कनीजा बेगम ने खाना खाने के लिए आवाज दी। वह पेशाब करने की बात कहकर घर से निकल गया। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसके मोबाइल की घंट बज रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। किसी अनहोनी की आशंका में परिवार वाले उसे पूरी रात तलाश करते रहे। शनिवार सुबह गांव से दक्षिण दिशा की ओर करीब सात सौ मीटर दूर शिवदीन के खेत में लगे पापुलर के पेड़ से सलीम का शव लटका मिला। मृतक के परिवार वालाें की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के परिवार वालों की मांग पर मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फॉरेेंसिक टीम बुलाई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फांसी पर लटकने से हुई है।
प्रेमिका की मौत से क्षुब्ध होकर दी जान!
गांव में चर्चा है कि गांव में अपनी रिश्तेदारी में आने वाली एक लड़की से सलीम के प्रेम संबंध हो गए थे। शुक्रवार को उस लड़की की शादी थी। गांव वालों के मुताबिक सलीम की उस लड़की से फोन पर बात भी हुई थी। प्रेमिका के बात होने के बाद सलीम उदास हो गया था। उसी के गम में सलीम ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि मृतक के परिवार वाले इस बात से इनकार कर रहे हैं।