{"_id":"59208c1c4f1c1b791af2289d","slug":"youth-attacked-with-stabbing-dispute-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में फ ड़ लगाने के विवाद में युवक पर छुरे से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार में फ ड़ लगाने के विवाद में युवक पर छुरे से हमला
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
Updated Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
knife
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर हालत में बरेली रेफर
बरतारा की बाजार में मछली का फड़़ लगाने पर दो दुकानदारों में विवाद हो गया एक ने दूसरे दुकानदार पर मछली काटने वाले छुरे से हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसको तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है जहां हालत गंभीर देखते हुये बरेली रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार शेर मोहम्मद उर्फ कल्लू हक्कल निवासी आदर्श नगर कालोनी रोजा, मछली बेचने का काम करता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह बरतारा की बाजार में मछली बेचने गया था जहां पड़ोसी दुकानदार से फड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया।
बात बढ़ने पर पड़ोसी दुकारनदार ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर शेर मोहम्मद पर मछली काटने वाले छुरे से पेट पर प्रहार किया जिससे उसकी आंते बाहर आ गई इसी बीच हमलावरों ने एक दो प्रहार और किए । जिससे शेर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर 102 एंबुलेंस ने 100 डायल के साथ शेर मोहम्मद को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए भेजा गया। इस मामले में पीड़ित परिवार की तरफ से घायल के इलाज में होने के कारण कोई तहरीर नहीं दी गई है।