{"_id":"57d03aae4f1c1bdc673172f4","slug":"yoth-neck-cut-deadbody-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब युवक का गला कटा शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से गायब युवक का गला कटा शव मिला
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
घर से गायब युवक का गला कटा शव मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के तालगांव से रात रहस्यम ढंग घर से गायब हुए युवक का गला कटा शव बुधवार की सुबह रेलवे लाइन के करीब कठिना नदी के पुल के पास मिला। गला काट कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली गई है।
तालगांव निवासी महरूम छिद्दन खां का 22 वर्षीय छोटा बेटा मोइन खां और बड़ा बेटा तहसीम खां कई वर्षों से पानीपत (हरियाणा) में दरी बनाने का काम करते हैं। एक सप्ताह पहले दोनों भाई पानीपत से घर आए थे। मोइन मंगलवार की रात खाना खाकर घर के बाहर चल रहे जनरेटर की रोशनी में गांव के लड़कों के बातचीत करने चला गया। रात करीब 12 बजे घर में पानी पीया। इसके बाद छत पर सोने चला गया। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे नमाज के लिए बड़ा भाई तहसीम उठा और मोइन को उठाने छत पर गया। चारपाई पर मोइन को न देखकर तहसीम सन्न रह गया। छत से गायब मोइन की परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। सुबह करीब आठ बजे मोइन के परिवार वालों को गांव से कुछ दूरी पर कठिना नदी के पुल के पास अज्ञात लाश पड़ी होने की सूचना मिली। मोइन के परिवार वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त मोइन के रूप में की। मोइन का गला धारदार हथियार से काटकर उसके शव को पुल पर फेंका गया था। दोनों आंखों पर भी चोटों के निशान थे। घटना की जानकारी होने पर निगोही पुलिस पहुंच गई। मौके का एसपी सिटी एपी सिंह और सीओ सदर अखिलेश भदौरिया ने भी मुआयना किया। अधिकारियों ने कातिलों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुला लिया। मृतक के अन्य भाई फईम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अवैध संबंधों में हत्या की आशंका
मृतक मोइन रात में अपने पास मोबाइल लेकर सोया था। आशंका है कि मोइन को किसी ने फोन करके बुलाया होगा। परिवार वालों के मुताबिक मोइन छत की पिछली दीवार से घर के बाहर गया है। परिवार वालों ने दबी जुबान में किसी लड़की की वजह से हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सर्विलांस टीम मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से हत्या का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी गई। हत्या का सुराग लगाने के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की आशंका है। मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
- एपी सिंह, एसपी सिटी