{"_id":"5996f1a54f1c1b2a5f8b46fe","slug":"women-gangraped-for-protesting-evesteasing-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकायत करने की खुन्नस में किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ की शिकायत करने की खुन्नस में किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर, आरोपी पुलिस से शिकायत करने को लेकर पीड़ित महिला से खुन्नस खा गए। उन्होंने महिला को उसके घर में ही दबोच लिया और उससे सामूहिक दुराचार किया। सीओ के आदेश पर पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कस्बे की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 दिन पहले नगर के ही दो लोगों ने उससे छेड़छाड़ की थी। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और जांच की बात कहकर उसे थाने से टरका दिया। आरोपियों को जब छेड़छाड़ की तहरीर देने की जानकारी हुई तो वे महिला से खुन्नस मान गए। आरोप है कि 12 अगस्त की रात 10 बजे दोनों आरोपी अपने कुछ साथियों को लेकर महिला के घर में घुस आए। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया और जान से मार देने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी भूरा और अजूबा ने महिला के साथ रेप किया और कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने रात में ही यूपी-100 पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को तलाशा लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पीड़िता शुक्रवार को सीओ एमएस रावत से मिली। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। उधर, थाना इंचार्ज हरीश राजपूत ने कहा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही चार्ज लिया है। उनके सामने छेड़छाड़ की कोई तहरीर नहीं आई। दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन