फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   women beaten and get out from house

महिला की पिटाई  कर किया बेघर  

Sun, 24 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
women beaten and get out from house
मार पिटाई
दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर दहेज लोेभियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी ग्रामीण के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दिलाजाक निवासी स्वाति यादव पुत्री शहजादे लाल ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता ने चार साल पहले बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की शिव कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र यादव पुत्र शेर सिंह यादव से शादी की थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। आरोप है ससुराल वालों ने उसके साथ प्रताड़ना शुरू कर दी थी। इस मामले में उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बाद में समझौता हो गया और वह ससुराल में रहने लगी। इसी बीच उसने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले कहने लगे की पति को दुकान खुलवाने के लिए मायके से 10 लाख रुपये लेकर आओ। इस बीच उसके पिता की भी मौत हो चुकी थी। ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं थे। बीती सात जुलाई को ससुरालियों ने उसके जमकर मारपीट की। जिसमें उसका कान फट गया। उसके पति और देवर उसे कार में डालकर दरवाजे के बाहर कार से धक्का देते हुए कहा कि दस लाख रुपये लाए बगैर वापस नहीं आना, नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति पुष्पेंद्र, सास मुन्नी देवी, ससुर शेर सिंह, देवरवीर और ननद गीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed