फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman beaten with the butt of the soldiers of the Tmnche

सिपाही ने महिला को तमंचे की बट से पीटा

Thu, 04 Jun 2015 11:09 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 04 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten with the butt of the soldiers of the Tmnche
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाज नगर में बृहस्पतिवार की सुबह गांव की चौकी पर तैनात एक सिपाही एक व्यक्ति का पीछा करते हुए एक महिला के घर में घुस गया। महिला का आरोप है कि घर में जबरन घुसने का विरोध करने पर सिपाही ने तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में परिवार वाले महिला को थाने लेकर पहुंचे। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव में रहने वाली आशा देवी के पति फकीरे लाल ने बताया कि गांव गोबरसंडा के शेर बहादुर के मवेशी गांव में नदी में पानी पी रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग शेर बहादुर के मवेशी जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर जानवर ले जाने वाले लोगों ने शेर बहादुर की पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह शेर बहादुर अपनी जान बचाकर गांव की तरफ भागा। इसी दौरान गांव की चौकी पर तैनात सिपाही आ गया। शेर बहादुर अपनी जान बचाने के लिए आशा के घर में घुस गया। इसी बीच सिपाही समेत पांच-छह लोग आशा के घर में घुस गए। आशा ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। सिपाही शेरबहादुर को पकड़कर थाने ले गया। सिपाही ने आरोप लगाया है कि शेर बहादुर ने गांव के लोगों के मवेशी चुराए हैं। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि सिपाही को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। अगर ऐसी कोई बात है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed