फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With twenty thousand diesel The car ride away crooks

बीस हजार का डीजल लेकर भाग गए कार सवार बदमाश

Tue, 31 Mar 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 31 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
कार सवार बदमाश पेट्रोल पंप से करीब 20 हजार रुपये का डीजल लेकर भाग गए। सेल्समैन के पीछा करने के बावजूद बदमाश हत्थे नहीं चढे़। पेट्रोल पंप मालिक ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मदनापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बदमाश लूटपाट के रोज नए तरीके आजमा रहे हैं। पिछले दिनों से बदमाश पेट्रोल पंपों से डीजल, पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भाग जा रहे हैं। बदमाश कार और जीप की टंकी फुल कराने के साथ ही उनमें रखी केनों में भी तेल भरवा लेते हैं और फिर भाग निकलते हैं। ऐसी ही एक घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे मदनापुर थाना क्षेत्र में इस्माइलपुर गांव के पास स्थित शाज फ्यूल पंप पर हुई।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मालिक शाहनवाज खां वारसी ने मदनापुर थाना में इस बाबत तहरीर दी है। इसमें बताया कि सोमवार सुबह छह बजे के करीब सेल्समैन दीपक गुप्ता ड्यूटी पर था। तभी इंडिका कार से आए तीन बदमाशों ने गाड़ी में रखी करीब एक दर्जन केनों में डीजल भरने को कहा। केन भरवाने के बाद उन्होंने कार की टंकी भी फुल करा ली। डीजल भरने के बाद जब सेल्समैन नोजल हुक पर लगाकर पेमेंट लेने के लिए मुड़ा तो कार सवार बदमाश भाग निकले। सेल्समैन ने बाइक से कार का पीछा भी किया लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed