फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When the young man shot in the party dispute

दावत में विवाद होने पर युवक को गोली मारी

Tue, 31 Mar 2015 08:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 31 Mar 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
When the young man shot in the party dispute
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा में मंगलवार की दोपहर दावत में हुए विवाद में 20 वर्षीय जाहिद अली के गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल जाहिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा में रहने वाले नफीस की सोमवार को मोहल्ला झंडाकलां में बारात आई थी। शादी में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिद खेल में रहने वाले बाबू अली का बेटा जाहिद भी शामिल हुआ था। आरोप है कि जाहिद अपने मोबाइल से कुछ लड़कियों की क्लिपिंग बनाने लगा। दूल्हे के चाचा अफसर और मुबारक ने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना। विवाद होने पर अफसर और मुबारक ने जाहिद की पिटाई कर दी। मंगलवार को तारीन गाड़ीपुरा में नफीस के घर दावत (वलीमा) थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बदला लेने के लिए जाहिद अपने 10-11 साथियों के साथ नफीस के यहां पहुंच गया। उसने अपने साथियों के संग अफसर और मुबारक से हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच मुबारक ने गोट से तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली जाहिद के सीने में लगी। गोली चलते ही पंडाल में भगदड़ मच गई। घायल जाहिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जाहिद के रिश्तेदार इमरान की तहरीर पर पुलिस ने अफसर और मुबारक के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अफसर और मुबारक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed