फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Was killed after rape Was shot teenager

रेप करने के बाद मारी गई थी किशोरी को गोली

Sun, 31 May 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 31 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Was killed after rape Was shot teenager
कस्बा कलान से करीब आठ किलोमीटर दूर गुंदहा रोड किनारे शनिवार को खेत में मिली लाश कस्बा कलान की 16 वर्षीय किशोरी की थी। उसकी रेप के बाद गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी प्रारंभिक पुष्टि हुई है। किशोरी के गले पर नाखूनों के निशान भी मिले हैं। महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया था। स्लाइड भी बनाई गई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे गांव आंधीदेई के चौकीदार महिपाल ने थाना पुलिस को सूचना दी कि गुंदाह रोड के पास एक खेत में लड़की का शव पड़ा है। इस पर एसओ अमर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी की दाहिनी कनपटी पर गोली मारी गई थी। उस वक्त तमाम कोशिशों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। रविवार को कलान में रहने वाले एक शख्स ने किशोरी की शिनाख्त की। उसने खुद को किशोरी का चाचा बताया। पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया है। किशोरी का पिता दिल्ली में पुताई का काम करता है। चाचा ने बताया कि किशोरी अपने पिता के साथ दिल्ली से 24 मई को कासगंज में रहने वाली अपनी बुआ के घर आई थी। वहां से पिता के साथ दिल्ली जाने के लिए 28 मई को ट्रेन पकड़ने के लिए पटियाली स्टेशन पर गई थी। वहीं से गायब हो गई थी। इसकी सूचना उनके भाई ने दी थी। बाद में किशोरी के पिता दिल्ली चले गए थे। पुलिस ने चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में बैठा रखा है।
विज्ञापन


किशोरी दो बार मोहल्ले के एक के साथ चली गई थी
किशोरी के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से संबंध थे। छह महीना पहले किशोरी उसके साथ चली गई थी। परिवार के लोगों के दबाव बनाने पर युवक ने किशोरी को उनके हवाले कर दिया था। इसके बाद किशोरी का पिता उसे अपने साथ दिल्ली ले गया था। दिल्ली से 16 अप्रैल को किशोरी फिर युवक के साथ चली गई थी। किशोरी के पिता ने दिल्ली के थाने में किशोरी को अगवा कर ले जाने की उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने 23 अप्रैल को किशोरी को उसके प्रेमी के कलान स्थित घर से बरामद किया था और प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को ऑनर किलिंग का शक   
किशोरी के दो बार अपने प्रेमी के साथ भागने और एक बार उसके घर से पकड़े जाने की वजह से पुलिस को इस मामले में ऑनर किलिंग का संदेह है। दरअसल किशोरी का प्रेमी दूसरी बिरादरी का है। किशोरी की हरकतों की वजह से उसके परिवार की काफी बदनामी हो रही थी। समझा जा रहा है कि किशोरी के पिता ने ही भाड़े के हत्यारों से उसे ठिकाने लगवाया है। यहां बता दें कि इससे पहले परौर के गांव खजुरी में प्रेम संबंधों के चलते 14 वर्षीय पार्वती की उसके पिता विक्रम सिंह ने हत्या कर दी थी। विक्रम ने इसका इल्जाम पार्वती के प्रेमी गांव श्रीनगर निवासी अजय पर लगाया था। पुलिस ने घटना की तफ्तीश की तो मामला ऑनर किलिंग का निकला था।  

किशोरी के शव की शिनाख्त हो गई। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा हो जाएगा।
- बबलू कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed