फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle came to rescue the teenager shot dead

चाचा को बचाने आए किशोर की गोली लगने से मौत

Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निगोही।
अमर उजाला ब्यूरो निगोही। Updated Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uncle came to rescue the teenager shot dead
मौत - फोटो : अमर उजाला
मृतक का एक भाई और चाचा गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खुर्द में पुरानी रंजिश में वारदात
पांच लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज

 क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खुर्द में दिवाली की शाम गांव के कालीचरन पर पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोेगों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर कालीचरन को बचाने दोड़े उसके 16 वर्षीय भतीजे गुरुमेल सिंह की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि गुरमेल का भाई लखवीर और चाचा कालीचरन गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवालोें ने गांव के ही बालिस्टर सिंह समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खुर्द निवासी कालीचरन रविवार शाम चार बजे साइकिल से गांव ईसापुर जा रहे थे। वह महेश के दरवाजे के सामने पहुंचे तभी महेश, बालिस्टर सिंह, जगपाल, रामनिवास और नरेश ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर कालीचरन के भतीजे 16 वर्षीय गुरुमेल और 25 वर्षीय लखवीर वहां पहुंच गए और हमलावरों को ललकारा।
विज्ञापन

बताते हैं कि हमलावरों ने कालीचरन के साथ ही गुरमेल और लखवीर पर भी गोलियां चलानी शुरू कर दीं। तीनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन गुरुमेल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घायल कालीचरन और लखवीर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कालीचरन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुमेल के पिता हेमराज की तहरीर पर महेश, बालिस्टर सिंह, जगपाल, रामनिवास, नरेश के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 307, 302, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-अवनीश यादव, थानाध्यक्ष निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed