फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two houses targeted theft of millions

दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी

Sun, 12 Jun 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Two houses targeted theft of millions
दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी
क्षेत्र के गांव पनवाड़ी में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर, नगदी, कीमती बर्तन आदि चोरी कर लिए। एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। गंाव के परचून के व्यापारी मात्र किकंर मिश्रा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रात में छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय घर के पास लगे पीपल के पेड़ के सहारे चोर घर में दाखिल हो गए। चारों ने घर अंदर बने कमरों का दरवाजे खोलकर बक्से में रखी 20 हजार की नगदी, कीमती बर्तन समेत सात लाख की चोरी कर लिए। सुबह चार बजे मकान का मुख्य दरवाजा खुला देखा तो वह सन्न रह गए। शोर मचाने परिवार व आस पास लोग आ गए। गंाव वालों की मदद से पुलिस को सूचना देने बाद गंाव में तलाश की तो गंाव प्राइमरी स्कूल के पास बक्से पड़े मिले और उनमें रखा जेवर व कीमती सामान गंाव था। बैग गंाव के एक किलोमीटर दूर गंाव गोरारायपुर की सीमा खाली पड़ा मिला, उधर गंाव के महेन्द्र दीक्षित के घर से साढे़ छह हजार रूपये नकद,  एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी, चांदी की बेसर, एक जोड़ी कुंडल समेत पच्चीस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


चोरों ने दो घरों से उड़ाया हजाराें का सामान
चोरों ने शनिवार रात दो घरों से हजारों का सामान किया चोरी कर लिया। कस्बा में परौर रोड पर ओमेंद्र कुशवाहा के चाचा का मकान है। वह शनिवार रात परिवार के साथ छत पर सो गया। इसी मध्य चोर दीवार के रास्ते घर में घुस आए।  चोरों ने कमरा खोला और अलमारी में रखी 30 हजार रुपये और एक जोड़ी झुमकी, एक चैन, मंगलसुत्र, चार जोड़ी पायल और दो लैपटाप उठा ले गए। चोरी की जानकारी तब हुई जब रविवार सुबह ओमेंद्र की पत्नी नीचे उतर कर आईं। वहीं पड़ोस के जयवीर यादव के घर में भी चोर घुस गए और यहां रखा बक्से को चोर उठा ले गए। चोर घर में दुकान के जाने के लिए खिड़की के माध्यम से सामान निकाल ले गए। जयवीर परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed