फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Twenty-three acres of land made bogus sale deed

तेईस बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामा

Wed, 08 Jul 2015 09:06 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Wed, 08 Jul 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
Twenty-three acres of land made bogus sale deed
फर्जी महिला को खड़ा करके एक विधवा की 23 बीघा जमीन उसके परिवार के ही कुछ लोगों ने अपने नाम करा ली। विवाहित बेटी के पास रह रही विधवा को जब इसका पता लगा तो उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला एसडीएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने उप निबंधक कार्यालय में जांच पड़ताल कर बैनामा संबंधी कागजात सील कर दिए। साथ ही रिपोर्ट एडीएम को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलान क्षेत्र के गांव नौसना की रहने वाली लीलावती की छिदपुरी बांगर में करीब 23 बीघा कृषि योग्य भूमि है। उनके चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह फर्रुखाबाद में अपनी बेटी के पास रह रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने किसी काम से अपनी जमीन का इंतखाब निकलवाया तो उसमें देवर और उसके दो भतीजों के नाम अंकित देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसने वकील के माध्यम से मामले की जांच पड़ताल कराई तो पता लगा कि उसकी जगह किसी दूसरी औरत को खड़ा करने के बाद तहसील के एक वकील से साठगांठ करके आरोपियों ने उसकी जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया है। बैनामे में गवाह भी फर्जी थे। इस फर्जीवाड़े की शिकायत पर एसडीएम ने उप निबंधक कार्यालय में बैनामे की जांच पड़ताल की और कागज सील कर रिपोर्ट एडीएम को भेजने के निर्देश दिए। विधवा का आरोप है कि शिकायत करने के बाद से आरोपी पक्ष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed