फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trying to uncover the identity of innocent

मासूम की पहचान उजागर करने की कोशिश

Fri, 10 Apr 2015 08:10 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
 Trying to uncover the identity of innocent
छेड़खानी का शिकार हुई चौक क्षेत्र की मासूम छात्रा के स्कूल की पहचान उजागर कर दी गई है। इससे छात्रा के पिता बेहद आहत हैं। उन्होंने पहचान उजागर करने और मामले को जरूरत से ज्यादा घिनौना करके प्रस्तुत किए जाने का आरोप लगाया। अभिभावकों ने ऐसा करके उन लोगों को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के कोतवाली क्षेत्र के एक कान्वेंट की मासूम छात्रा के साथ स्कूल के वैन चालक ने छेड़खानी की थी। इस पर छात्रा के घरवालों और मोहल्ले वालों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही चालक को कोतवाली में बंद कर दिया था। चालक पर छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में सोशलसाइटस पर फेसबुक और व्हाट्स एप पर आईडी खोले कुछ लोगों ने घटना को अपनी टाइमलाइन पर पोस्ट कर दिया, जिसे तमाम लोगों ने शेयर कर डाला। इससे खबर पूरे शहर में फैल गई। वहीं फेसबुक और व्हाट्सएप के उन संचालकों ने मासूम के विद्यालय का नाम उजागर कर दिया है। इससे छात्रा के घरवालों ने उन लोगों की पहचान उजागर होने की बात भी कही है। इसको लेकर छात्रा के पिता ने स्कूल प्रबंधन को एक शिकायतीपत्र भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार महिला की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ से संबंधित मामलों में पीड़िता की पहचान छिपाना अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। यदि कोई भी ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।’
- श्रीप्रकाश राय, कोतवाली इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed