फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   truck down in pond, cleaner died

तालाब में ट्रक पलटने से हेल्पर की मौत

Sun, 25 Jan 2015 12:49 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 25 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे अल्हागंज क्षेत्र में गांव रामनगर के पास शुक्रवार की शाम एक ट्रक असंतुलित होकर तालाब में पलट गया। ट्रक में सवार हेल्पर खुशी मोहम्मद की मौत हो गई।

थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रौली-बौरी में रहने वाले जमादार के बड़े बेटे 38 वर्षीय खुशी मोहम्मद ट्रक पर हेल्पर थे। शुक्रवार की शाम वह ट्रक चालक के साथ जलालाबाद से भूसी लादकर फर्रुखाबाद क्षेत्र में किसी भट्ठे पर डालने जा रहे थे। रास्ते में अल्हागंज क्षेत्र के गांव रामनगर के पास ट्रक असंतुलित होकर तालाब में पलट गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे खुशी मोहम्मद को बाहर निकलवाया, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी कनीजा बेगम और तीन बेटे व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed