{"_id":"2596b72b5f8ec7bafbc772a2641a5019","slug":"train-robber-ran-away-with-the-laptop-bag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लैपटॉप भरा बैग छीनकर भागा लुटेरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में लैपटॉप भरा बैग छीनकर भागा लुटेरा
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
बरेली जीआरपी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रसोइया में एक रेलयात्री का बैग लुटेरा छीनकर भाग गया। बैग में लैपटॉप, कैमरा और पांच हजार की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल रखा हुआ था। इस मामले में जीआरपी थाना में रिपोर्ट दर्ज हो गई। साथ ही जांच को बरेली के जीआरपी थाना को ट्रांसफर कर दी गई है।
संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगंज में रहने वाले मोहम्मद फहीम पुत्र गुलाम नबी चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। उनके पास एक बैग में लैपटॉप, कैमरा और पांच हजार की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल रखा था। बैग उन्होंने अपने पास में रख लिया था। सुबह तड़के जब गाड़ी रसोइया रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहीं से ट्रेन में चढ़ा एक बदमाश फहीम का बैग छीनकर उतर गया। इससे पहले कि फहीम उसे पकड़ पाते ट्रेन ने स्पीड पकड़ ली। इस पर फहीम ने मामले की तहरीर ट्रेन में मौजूद जीआरपी के जवानों को दी, जिसके आधार पर शाहजहांपुर जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी एसओ शिव शंकर पटेल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चूंकि थाना क्षेत्र बरेली का है, इसलिए जांच ट्रांसफर की जा रही है।