फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train

मालगाड़ी के वैगनों से सैकड़ों बोरा गेहूं चोरी

Mon, 12 Jan 2015 12:08 AM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
train
पंजाब से जोरहाट टाउन जा रही चलती मालगाड़ी के कई वैगनों की सील तोड़कर चोर सैकड़ों बोरा गेहूं चुराकर ले गए। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची आरपीएफ  की टीम पर बदमाशों ने जमकर फायरिंग भी की, जिस कारण करीब 25 बोरा गेहूं मौके से बरामद हो गया।
विज्ञापन

पंजाब के नाभा रेलवे स्टेशन से बांग्लादेश की सीमा पर बसे जोरहाट टाउन के लिए एक रैक (42 डिब्बे) गेहूं भेजा गया था। रोजा के रेलकर्मी रामपाल ने अधिकारियों को बताया कि शनिवार को रोजा साइडिंग से रैक प्लेस करते समय पूर्व केबिन से आगे कुछ बोरों को पड़ा देखा गया था। इसकी सूचना अपने सीवाईएम को दी थी।
विज्ञापन

इस पर आरपीएफ  के जवान मौके पर गए तो बोरों को उठा रहे बदमाशों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकले। बाद में स्थानीय पुलिस के सहयोग से मौके से 25 बोरे गेहूं बरामद कर लिए गए। इस मामले में आरपीएफ  के अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं, लेकिन फायरिंग की घटना से इंकार नहीं कर रहे। घटना की पुष्टि रेलवे के शंटिग स्टाफ ने भी की है और अपने पूल प्रभारियों को अवगत भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed