{"_id":"e28af8305fda66bd1b9b8be5f6f2aed0","slug":"to-be-vulnerable-to-truck-died-aged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ की जान गई
जलालाबाद।
Updated Thu, 24 Sep 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शाम कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर कोला मोड़ और याकूबपुर पड़ाव के बीच साइकिल सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया, जहां उसे जिला अस्पताल के बाद बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
कस्बे के मोहल्ला गौसनगर निवासी 50 वर्षीय जगरूप सब्जी मंडी में किराना की दुकान रखे थे। बुधवार शाम वह दुकान बंद करने के बाद घर न जाकर किसी काम से चले गए। राहगीरों के अनुसार उनकी साइकिल को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह साइकिल समेत वहीं गिर गए। इस बीच चालक ट्रक मौके से भगा ले गया। शाम करीब सात बजे पुलिस ने उक्त हाई वे पर गंभीर रूप से घायल पड़े जगरूप को सीएचसी भिजवाया। इसके बाद सूचना मिलने पर घरवाले भी अस्पताल पहुंच गये और उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत के चलते वे लोग जगरूप को बरेली लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी सांसे थम गईं। मृतक के कोई पुत्र नहीं है। घर में उसकी पत्नी गुड्डी तथा एक बेटी है। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या भी आ खड़ी हुई है। गुड्डी की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।