{"_id":"2e204ef211dc77f4d4178510c898df2d","slug":"three-students-immersed-in-grra-afloat-one-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्रा में डूबे तीन छात्र बचाए, एक लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्रा में डूबे तीन छात्र बचाए, एक लापता
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
शहर में सेंट पाल्स स्कूल में पढ़ने वाले इंटर के सात छात्र रविवार की शाम तिलहर के खुदराई खुर्द गांव के पास गर्रा नदी के पास पिकनिक मनाने गए। इसमें चार छात्र नदी में नहाते समय डूबने लगे। ग्रामीणों ने तीन छात्रों को बचा लिया, जबकि एक छात्र डूब गया। उसकी तलाश में तिलहर पुलिस गोताखोरों के साथ लगी हुई है।
शहर के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी डॉ. नासिर कमाल का 17 वर्षीय शैदुल इस्लाम उर्फ जैबू, मोहल्ला सिंजई निवासी वसीम के बेटा अमान, मोहल्ला खलील गर्वी निवासी सैय्यद इमरान के बेटे तज्जमुल, फैक्ट्री स्टेट के मोहम्मद अली रजा, मोहम्मद जई के शाहिद इस्लाम, अब्दुल शमद और मोहम्मद वसीम सेंट पाल्स स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्र हैं। शाम करीब पांच बजे यह सभी गर्रा नदी किनारे बसे तिलहर क्षेत्र के गांव खुदराई के पास पिकनिक मनाने गए थे। इसमें से शैदुल इस्लाम उर्फ जैबू, सैय्यद इस्लाम, अब्दुल शफा और अमान नदी में नहाने लगे। कुछ देर बाद चारों नदी में डूबने लगे। नदी के बाहर खड़े छात्रों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने नदी में कूदकर शाहिद उर्फ जैबू, अली रजा, अमान और शाहिद नदी से निकाल लिया। इसमें से शैदुल इस्लाम, अब्दुल शफा, अमान को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि सैय्यद इस्लाम का कहीं पता नहीं लगा। हादसे की खबर सुनकर छात्रों के परिवार वाले और तिलहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डूबने से बचाए गए तीनों छात्रों जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर शैदुल इस्लाम को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डूबे हुए छात्र सैय्यद इस्लाम की तलाश में तिलहर, थाना सदर बाजार पुलिस गोताखारों के साथ लगी हुई है।