फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three arrested with 210 liters of raw wine

210 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2015 11:26 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 07 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 210 liters of raw wine
डीएम के निर्देश पर बुधवार को आबकारी टीम ने पुलिस के साथ खुटार क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में चलाए गए छापामारी अभियान में 210 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र के नेतृत्व में सुबह करीब छह बजे आबकारी टीम और पुलिस के साथ खुटार क्षेत्र के मैनिया जंगल, राधोपुर कुंडा, टोडरपुर जंगल और पिपरिया भगवंतपुर समेत दर्जन भर गांवों में कच्ची शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इसमें 210 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आठ शराब की भट्ठियां और 8000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक हरिशंकर शुक्ला, आशीष सिंह, नागेश पांडेय, कुलदीप सिंह आदि शामिल थे। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद डीएम के निर्देश पर अपने क्षेत्रों में एसडीएम और सीओ लगातार छापामारी अभियान चला रहे हैं। जिसमें अब तक 151 गिरफ्तारी, 3011 लीटर कच्च शराब और 26950 किलोग्राम लहन और 57 भट्ठियां नष्ट की गई हैं। साथ ही भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed