{"_id":"58a84ed34f1c1b0970d83d43","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-the-municipality-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका शौचालय में मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पालिका शौचालय में मिला युवक का शव
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात एक युवक का शव नगर पालिका के शौचालय में पाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी था। पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव उन्हें सौंप दिया। शनिवार को उसे सुपुर्देखाक कर दिया गया। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे नगर पालिका शौचालय में एक युवक का शव पाए जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल दयाचंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। बाद में मृतक के परिजनों ने आकर मोहल्ला उम्मरपुर निवासी स्वर्गीय इसरार अहमद का पुत्र 32 वर्षीय सिराज अहमद उर्फ लड्डन के रूप में उसकी शिनाख्त की। मृतक के भाई बुढ़ढन ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। मृतक सात भाइयों में चौथे नंबर तथा अविवाहित था। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर कोतवाल दयाचंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदी था परिजनों के कहने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन