फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man caught with a minor girl in restaurant

रेस्टोरेंट में नाबालिग लड़की के साथ युवक पकड़ा 

Wed, 27 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो जलालाबाद।
ब्यूरो जलालाबाद। Updated Wed, 27 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The young man caught with a minor girl in restaurant
प्रेमी जोड़ा - फोटो : getty images

विज्ञापन
दोनों कोलकाता के रहने वाले हैं, पुलिस ने घर वालों को भेजी सूचना
सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे सीओ आदेश कुमार त्यागी ने पुलिस बल के साथ कस्बे के रोडवेज के सामने स्थित एक बंद रेस्टोरेंट में छापा मारा। जहां संदिग्ध हालात में अंधेरे में एक नाबालिग लड़की के साथ युवक छिपकर बैठा मिला, जिसे हिरासत में ले लिया गया। पकड़ा गया युवक और किशोरी दोनों कोलकाता के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस को शक है कि किशोरी को बेचने के लिए तो नहीं लाया गया? पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी हुई है। किशोरी के घरवालों को इसकी सूचना भेज दी गई है।

किशोरी की उम्र करीब 13 साल होगी, जबकि युवक 19 साल का है। जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों रेस्टोरेंट के बरामदे में पड़े तख्त पर संदिग्ध हालात में मौजूद मिले। किशोरी से की गई पूछताछ के बाद उसे महिला पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके माता-पिता को बुलाने के लिए सूचना दे दी गई है। युवक से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि किशोरी को बेचने के लिए बहला फुसलाकर लाया गया होगा। इस संबंध में सीओ आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मामला संदिग्ध होने से हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। किशोरी के मां-बाप के आने पर स्थिति और साफ  हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed