{"_id":"56eda5364f1c1bc27b8b4c84","slug":"the-predator-prison-will-be-the-first-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदा गया जेल, पहली को होगी सुनवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदा गया जेल, पहली को होगी सुनवाई
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक मंदित मूक बधिर 11 वर्षीय बच्ची से रेप करने वाले दरिंदे विवेक सिंह को मदनापुर पुलिस ने शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश भगवती प्रसाद सक्सेना की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 31 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले की अगली सुनवाई पहली अप्रैल को होगी। इस बीच पुलिस ने जलालाबाद रोड पर मदनापुर थाना से करीब पांच किमी दूर गांव के पास घटनास्थल से जेल गए आरोपी की तंबाकू की डिब्बी भी बरामद की है। इससे पहले घटनास्थल पर पड़े खून के नमूने लेकर जांच को भेजा जा चुका है। मौके से मिली आरोपी की चप्पल भी पुलिस ने बतौर सबूत अपने कब्जे में ले चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने केस का खुलासा करने में जाति और धर्म से ऊपर उठकर मदद करने के लिए ग्रामवासियों का आभार जताया। सीओ सदर अनुराग दर्शन के अनुसार, मौके पर आरोपी के खिलाफ कई और साक्ष्य मिले हैं, जिनको दर्ज कर लिया गया है।
मानसिक मंदित मूक-बधिर बच्ची से दुराचार का आरोपी शनिवार को जेल चला गया है। पाक्सो एक्ट के तहत सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
- डॉ. मनोज कुमार, एसपी
बच्ची की हालत में सुधार, पिता संग दिल्ली र्गई
शाहजहांपुर। मदनापुर की रेप पीड़ित मानसिक मंदित मूक बधिर बच्ची का शुक्रवार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में आपरेशन हुआ, जो सफल रहा। सीओ सदर अनुराग दर्शन ने बताया कि चिकित्सकों ने बच्ची को मेडिकली फिट बताकर छुट्टी दे दी है। बच्ची के मां और पिता उसे लेकर दिल्ली चले गए हैं।
विज्ञापन
यह था मामला
16 मार्च की शाम को आरोपी विवेक सिंह की दादी की तेरहवीं थी। रात को खाना खाने के लिए वहां पहुंचे लोगों के साथ गांव के ही कुछ बच्चे-बच्चियां बाग में जुटे थे। आरोपी ने शराब पी रखी थी। वह मानसिक मंदित मूक बधिर बच्ची को बहला फुसलाकर गांव से करीब 100 मीटर दूर गेहूं के खेत में ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी मौके से भाग गया था। बृहस्पतिवार को केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो आरोपी के तौर पर विवेक को चिह्नित कर उसे गिरफ्तार किया था।