फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The lovers committed suicide by consuming Slfas

प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर जान दे दी

Sat, 29 Aug 2015 12:30 AM IST
कलान (शाहजहांपुर)।
कलान (शाहजहांपुर)। Updated Sat, 29 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The lovers committed suicide by consuming Slfas
गांव गुल्लाहा में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर मौत को गले लगा लिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने इलाज के लिए फर्रूखाबाद ले जाते वक्त दम तोड़ा। घटना के बाद लड़की के घर वालों ने गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों यादव बिरादरी के बताए जा रहे हैं और दूर के रिश्ते में लड़की लड़के की बुआ लगती थी।
विज्ञापन

गांव के 20 वर्षीय युवक की 18 वर्षीय लड़की से करीब दो साल से दोस्ती थी। दोनों के घरवालों को उनके संबंधों पर ऐतराज था, इसलिए वे उन पर निगाह भी रखते थे। कई बार उन्हें समझाया भी गया था, लेकिन दोनों के इरादे टस से मस नहीं हुए। शुक्रवार की सुबह लड़के की मां ने काम पर नहीं जाने का उलाहना देते हुए उसकी फटकार लगा दी थी। समीप में ही लड़की खड़ी देख लड़के को मां की फटकार बहुत बुरी लगी। जब लड़की घर पहुंची तो उसकी मां ने भी उसे बुरा-भला कहते हुए पिटाई कर दी। इधर, मां की फटकार से परेशान लड़का ने दूध बेचने का बहाने कलान गया और सल्फास खरीद लाया। गांव लौटकर दोनों मिले और दोनों ने ही एक साथ में गोलियां खा लीं। दोनों परिवारों में विवाद की आशंका देख गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है इसलिए कोई मुकदमा नहीं लिखा गया है। लड़के का शव अभी फर्रुखाबाद से नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed