{"_id":"5897646d4f1c1bc64fe82955","slug":"the-groom-arrested-rchate-second-marriage-pavilion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी रचाते मंडप से दूल्हा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी शादी रचाते मंडप से दूल्हा गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
आरोपी राममोहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पहुंचे युवक को पुलिस ने भांवरे पड़ने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पिता को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई पहली पत्नी की शिकायत पर की। इसके पिता-पुत्र पर पहली पत्नी के पिता की ओर से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव मरेना निवासी राममोहन पुत्र बृजबिहारी की शादी 16 जून 2011 को बंडा के मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी सुरेश चंद्र की बेटी रश्मि के साथ हुई थी। एक साल तक तो दोनों लोग साथ-साथ रहे। अनबन होने पर राममोहन ने रश्मि को उसके मायके भेज दिया था। तब से वह मायके में ही रह रही थीं। रविवार राममोहन निगोही के कबीरपुर में राजाराम की बेटी जूली संग शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गया। इस बात की भनक रश्मि और उसके पिता सुरेश चंद्र को लग गई। दोनों ने निगोही थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। सुबह लगभग 11 बजे राममोहन जूली संग भावरें ले रहा था, तभी पुलिस पहुंच गई और उसे व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। बारात में खलल पड़ने पर बाराती बैरंग हो लिए। इसके बाद दोनों पक्ष थाने में पर पहुंचे जहां रश्मि और राममोहन के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई। फिर रश्मि के पिता सुरेश ने राममोहन व उसके पिता बृजबिहारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेजा जाएगा।
इसलिए छोड़ा रश्मि का साथ
निगोही। आरोपी पति राममोहन ने बताया कि उसकी पहली पत्नी रश्मि एक जागरण पार्टी में काम करती है। शादी के बाद उसने रश्मि से जागरण पार्टी में काम करने से मना किया था, लेकिन वह मान नहीं रही थी, इसलिए मायके भेजकर संबंध लगभग समाप्त कर लिए थे। वहीं रश्मि का कहना है कि उसके पति और ससुर और दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे और यह भी कहते थे कि इंटर पास करो, तभी अपने घर में रखेंगे।
विज्ञापन
इसलिए छोड़ा रश्मि का साथ
निगोही। आरोपी पति राममोहन ने बताया कि उसकी पहली पत्नी रश्मि एक जागरण पार्टी में काम करती है। शादी के बाद उसने रश्मि से जागरण पार्टी में काम करने से मना किया था, लेकिन वह मान नहीं रही थी, इसलिए मायके भेजकर संबंध लगभग समाप्त कर लिए थे। वहीं रश्मि का कहना है कि उसके पति और ससुर और दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे और यह भी कहते थे कि इंटर पास करो, तभी अपने घर में रखेंगे।
विज्ञापन