{"_id":"573341e54f1c1b9b379198ce","slug":"the-commotion-in-the-neighborhood-of-domineering-browning","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने तमंचा लेकर मोहल्ले में किया हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग ने तमंचा लेकर मोहल्ले में किया हंगामा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में मंगलवार को दो पक्षों में हुए विवाद में एक महिला की झोपड़ी में आग लगा दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया था, जिसे रात में छोड़ दिया गया। कोतवाली से छूटने के बाद मोहल्ले में पहुंचे युवक ने तमंचा दिखाकर जमकर हंगामा किया। इससे मोहल्ले वालों की पूरी रात दहशत में गुजरी। बुधवार की सुबह शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस ने दबंग को दुबारा पकड़ लिया। मोहल्ला अजीजगंज में शराब की दुकान के पास राजू की झोपड़ी पड़ी थी। मंगलवार को एक युवक शराब के नशे में झोपड़ी के पास लघुशंका करने लगा। राजू की पत्नी आशा ने इसका विरोध किया तो शराबी युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और राजू व उसके परिवार वालों की पिटाई कर दी। इस पर गुस्साए युवक ने राजू की झोपड़ी में आग लगा दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज एक आरोपी को हिरासत में लिया था। मगर रात में पुलिस ने उस युवक को छोड़ दिया। घर पहुंचने बाद वह तमंचा निकाल लाया और शिकायत करने वालों को जान से मारने की धमकी देने लगा। हवा में तमंचा लहराते हुए युवक ने रात भर मोहल्ले में हंगामा किया। शिकायत करने पर पुलिस सुबह आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर आरएन चौधरी ने बताया कि इस मामले में दर्ज मुकदमे में एससीएसटी एक्ट भी लगा है। तफतीश सीओ सिटी कर रहे हैं।
विज्ञापन