{"_id":"589492a84f1c1bda22e8008f","slug":"the-body-was-found-hanging-on-the-gallows-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सैंजना तालु आमखेड़ा में ब्याही 25 वर्षीय राखी देवी की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के बरामदे में रस्सी से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव भटपुरा चंदू निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसने बेटी राखी देवी की शादी 22 फरवरी 2012 को सैंजना तालु आमखेड़ा निवासी रामवीर के बेटे झरगद उर्फ अजय के साथ की थी। शादी में उसने हैसियत अनुसार दान-दहेेज दिया था लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह और दहेज में बाइक, रंगीन टीवी, फ्रि ज, सोने की चेन की मांग करने लगे। उसने बेटी के ससुरालियों को समझाया कि उसके पास अब इतनी हैसियत नहीं है कि वह और दहेज दे पाएं। इस पर उन लोगों ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पति झरगद उर्फ अजय, ससुर रामवीर, सास गुड्डी देवी व गांव के ही विनोद ने मिलकर बेटी की बृहस्पतिवार को हत्या कर दी और शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं आरोपी ससुर रामवीर ने बताया कि पुत्रवधू राखी अक्सर दरवाजे पर खड़ी हो जाती थी। उसने मना कर दिया। इसी बात से खफा होकर उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्रवधू की कोई संतान नहीं है। सीओ जलालाबाद सुमित शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन