{"_id":"e42fd9a4f30a1b61e41625ad71a39b3d","slug":"the-body-of-a-youth-was-found-hanging-in-the-garden-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग में लटकता मिला युवक का शव
जलालाबाद।
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
शनिवार दोपहर गांव खंडहर में एक युवक का शव बाग में आम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। कुछ देर बाद पता लगने पर घरवाले मौके पर पहुंचे। घरवालों ने इस मामले में गांव के ही लोगों द्वारा उसके पुत्र की जान ले लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी। दोपहर तक घटना से अंजान बनी पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। खबर भेजे जाने तक युवक का शव बाग में ही पड़ा था।
गांव निवासी रामनारायण सिंह का करीब 30 साल का पुत्र प्रमोद गांव में स्थित प्राइवेट वाहन स्टैंड के पास इलेक्ट्रानिक की दुकान करता था। दोपहर करीब 12 बजे उसका शव घर के पास ही स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। अचानक उधर से गुजरे एक बच्चे ने जब प्रमोद का शव झूलता देखा तो घबराकर अपने घर की ओर भागा और बच्चे के परिजनों ने मृतक के घरवालों को इत्तला दी। गांव वालों के अनुसार घर में कहासुनी हो जाने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। दोपहर को घटना के बाबत जानकारी करने पर पुलिस ने जानकारी होने से इंकार कर दिया।
उधर, देर शाम कोतवाली पहुंचे मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते दिवस प्रमोद के आठ साल के बेटे दीपक को गांव के ही एक युवक व उसकी पत्नी ने बुरी तरह पीट दिया। इसकी उसके बेटे ने लिखित शिकायत चौकी पर की, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नही की, जबकि आरोपी ने गांव के ही अन्य साथियों से साठगांठ कर उसके बेटे को बुलाने के बाद राजीनामा करने के बहाने शराब पिलाई। रामनारायण के अनुसार बीती रात भी उसके बेटे को इन लोगों ने बुलाया था और तभी से वह उन लोगों के चंगुल में था। परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे को आरोपियों ने मार दिया। देर शाम तक मृतक का शव बाग में ही पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके घर में पत्नी के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। खंडहर स्थित चौकी के पास हुई इस घटना से शाम तक अंजान बने रहने वाली पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच करने में लग गई है।