फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The accountant cash, bike took away the crooks

लेखपाल से नगदी, बाइक लूट ले गए बदमाश 

Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
बुधवार सुबह दो सशस्त्र बदमाशों ने एक लेखपाल से बाइक, नगदी और मोबाइल आदि लूट लिया। इसके बाद बदमाश लेखपाल को गन्ने के खेत में बांधकर डालने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुवायां के मोहल्ला छावनी निवासी गिरीश त्रिवेदी पुवायां में ही लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। लेखपाल ने बताया कि बुधवार सुबह वह मुड़िया मोड़ के रास्ते से महाऊ महेश होते हुए हथौड़ा चौराहे जा रहे थे। वहां उन्हें एक शादी में निमंत्रण देना था। सहजना गांव के आगे चढ़ारी पुल के पहले खड़े एक बदमाश ने उन पर तमंचा तानकर रुकने का इशारा किया। बाइक रुकते ही बदमाश ने उन पर फायर कर दिया लेकिन गोली नहीं चल सही। इस बीच दूसरा बदमाश भी आ पहुंचा और उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर पास के गन्ने के खेत में ले जाकर बांधकर डाल दिया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक, 9500 रुपये, मोबाइल लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद लेखपाल ने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त किया और सिंधौली कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गिरीश त्रिवेदी से बदमाशों के बारे में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही लुटेरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed