फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tempo-car died in combat, one injured

टेंपो-कार की भिड़ंत में एक मरा, दस घायल

Tue, 21 Apr 2015 11:13 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 21 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tempo-car died in combat, one injured
 कांट रोड पर गांव रसूलापुर के पास ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने मंगलवार को टेंपो और कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिन में करीब 11 बजे कांट की तरफ  से सवारियां भरकर आ रहे एक टेंपो से रसूलापुर गांव के पास शाहजहांपुर से जा रही कार भिड़ गई। हादसे में पीलीभीत के गांव बरखेड़ा निवासी 25 वर्षीय लालबहादुर की मौत हो गई। जबकि उनकी भांजी 18 वर्षीय शीला पत्नी धर्मेंद्र निवासी गांव मिठाह, जलालाबाद घायल हो र्गइं। इसके अलावा थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव केसी नगला निवासी 55 वर्षीय सुखपाल और उनकी पत्नी माया देवी, थाना क्षेत्र के गांव सरथौली निवासी 45 वर्षीय घनश्याम और उनकी पत्नी 40 वर्षीय निर्मला, उनकी मां 65 वर्षीय फूलमती और 24 वर्षीय भाई शैलेंद्र, इसी थाना क्षेत्र के गांव कोटा निवासी 30 वर्षीय गुड्डू और थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस लाइंस के सामने रहने वाली 30 वर्षीय नीलम पत्नी राकेश घायल हो गईं। नीलम कांट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहलोल में सफाई कर्मचारी हैं। कार के चालक 25 वर्षीय पवन पुत्र सर्वेश घायल हो गए। पवन अपनी मौसी प्रेमलता के साथ फर्रुखाबाद में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


भांजी की विदा कराने आए थे लालबहादुर
घटना में मौत का शिकार हुए लाल बहादुर अपनी मां रामवती के साथ अपनी भांजी शीला की ससुराल जलालाबाद के गांव मिठाह में बहन की शादी का निमत्रंण देने आए थे। 27 अप्रैल को लालबहादुर की बहन शकुंतला की शादी होनी थी। लालबहादुर अपनी भांजी शीला को विदा कराकर अपने साथ ले जा रहे थे। शीला के साथ उनका एक वर्ष का बेटा आयुष भी था। हादसे में लाल बहादुर की मौत हो गई। हादसे से मां रामवती बेसुध हो गईं। शीला ने बताया कि वह अपनी ससुराल से खुशी-खुशी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए चले थे, लेकिन मामा की मौत होने से सब कुछ खत्म हो गया। लाल बहादुर छह भाई और दो बहनों में सबसे छोटे थे। लाल बहादुर की मौत की खबर सुनकर उनके गांव बरखेड़ा में कोहराम मच गया है। गांव से परिवार के लोेग उनका शव लेने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed