फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Surrendered by contract killer killer of friends

सहेलियों के हत्यारे सुपारी किलर ने किया सरेंडर 

Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिसरात घाट निवासी शिखा और निगोही में रहने वाली उसकी सहेली खुशबू के अपहरण और हत्या के मामले में सोमवार को आरोपी सुपारी किलर शानू उर्फ इस्लामुद्दीन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दें कि मोहल्ला बिसरात निवासी सुरेश गुप्ता की नातिन शिखा और उसके यहां किराए पर रहने वाली निगोही निवासी उसकी सहेली खुशबू 22 जनवरी 2016 को थाना सदर बाजार क्षेत्र में खरीददारी करने आई थीं, तभी इनका यहां से अपहरण हो गया था। इस मामले में शिखा के मौसेर भाई राहुल समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। छह फरवरी 2016 को गजरौला क्षेत्र की नहर में शिखा का शव मिला था। आरोपियों ने दोनों की हत्या कर देने की बात कबूली, लेकिन खुशबू के शव का आज तक पता नहीं लगा। इस मामले में राहुल समेत सात आरोपी जेल में हैं। इन दोनों की हत्या करने वाले सुपारी किलर संभल के थाना असमौली क्षेत्र के गांव पाली निवासी शानू उर्फ इस्लामुद्दीन ने सोमवार को सीजेएम में सरेंडर कर दिया। प्रभारी थाना सदर बाजार एसएसआई मो. इश्तियाक ने बताया कि शानू को रिमांड पर लेने के लिए मंगलवार को कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed