फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student and assaulting his brother, mobile cash looted

छात्र और उसके भाई से मारपीट, मोबाइल नकदी लूटी

Tue, 03 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोमवार रात बदमाशों ने छात्र और उसके भाई से पांच हजार रुपये, मोबाइल लूट लिए और भाग निकले। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गांव नभीची निवासी बृजकिशोर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई हरिकिशोर सोमवार को बरेली में एमए का फार्म जमा करने गया था। देर शाम हरिकिशोर ने फोन पर बताया कि उसे बंडा पहुंचने में देर हो जाएगी। वह बाइक से भाई को लेने बंडा गया था। रात लगभग साढ़े सात बजे बंडा से भाई को लेकर घर वापस आते समय बंडा देवकली रोड पर गांव लालपुर आजादपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा तानते हुए शोर नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद बदमाशों ने बृजकिशोर और उसके भाई से 4850 रुपये, तीन मोबाइल लूट लिए और बाइक की चाबी और प्लग निकालकर फेंकने के बाद भाग निकले। लूट के दौरान दोनों भाईयों से मारपीट भी की गई। बदमाशों के जाने के बाद दोनों भाईयों ने शोर मचाया तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे। 100 नंबर पर सूचना करने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास तलाश की तो बाइक की चाबी और प्लग पड़ा मिल गया। इसके बाद दोनों ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बृजकिशोर ने बताया कि बदमाश पैशन प्रो बाइक से थे, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। एसओ उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed