फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   strength of the pistol and a half lakh looted

आढ़ती से तमंचे के बल पर लूटे डेढ़ लाख रुपये

Tue, 19 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
गल्ला आढ़ती की कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक सवार तीन बदमाश दिनदहाड़े लगभग डेढ़ लाख रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी गौरव गुप्ता पुत्र सत्यप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह गांव रसेवन में गल्ला की आढ़त चलाता  है। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे जब वह आढ़त पर पहुंचा और दुकान के ताले खोल रहा था। उसी वक्त काले रंग की एक पल्सर बाइक से तीन बदमाश आ धमके। उसने बताया कि उनमें से एक लुटेरे ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और रुपये से भरा थैला मांगा। जब उसने आनाकानी की तभी दूसरे बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख कर हाथ में थमा नोटों से भरा थैला छीन लिया। शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर गढ़िया रंगीन की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले की सूचना थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। कार्यवाहक थाना प्रभारी राम नरेश यादव ने घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दी। इस पर एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने गौरव की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed