फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smash up the handle of the mastermind of the crime branch

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा लूट का मास्टरमाइंड

Mon, 05 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
सवा महीने पहले दिनदहाड़े गल्ला व्यापारियों से हुई आठ लाख की लूट का मामला खुलासे के करीब है। हालांकि अभी पुलिस इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रही है लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसवारदात के मास्टरमाइंड और उसके एक साथी को क्राइम ब्रांच की टीम तीन दिन पहले उठा चुकी है। उनसे पूछताछ के बाद वारदात से पर्दा उठ चुका है। अब पुलिस इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को तलाशने में जुटी है। पकड़ा गया मास्टरमाइंड खंडहर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि उसका साथी भी पास के ही एक गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में इन दोनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूलने के साथ ही पूरी घटना का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल अन्य साथियों के अलावा उसका नाम भी बताया है जिसने व्यापारियों के रुपये लेकर जाने की खबर दी थी। खास बात यह है कि पकड़ा गया मास्टरमाइंड काफी समय से पुलिस के लिए मुखबिरी करने का भी काम कर रहा था। अब पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। मालूम हो कि 24 अक्तूबर को शाम करीब चार बजे गल्ला व्यापारी भूरे गुप्ता और राधाकृष्ण गुप्ता को दो बाइक सवार बदमाशों ने मंडी समिति गेट के पास गन प्वाइंट पर लेकर आठ लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के समय यह व्यापारी किसानों को पेमेंट देने के लिए बैंक से पैसा निकालने के बाद मंडी समिति जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed