फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sister nab the killers of 50 thousand prize

बहन के हत्यारों को पकड़ने पर 50 हजार का ईनाम

Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिसरात में रहने वाली शिखा और उसकी सहेली खुशबू की हत्या के मामले में खुशबू के भाई राजीव ने गिरफ्तारी को बचे तीन सुपारी किलर्स को पकड़ने वालों को 50 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। राजीव का दावा है कि शिखा और खुशबू की हत्या नहीं की गई। वह दोनों जिंदा हैं। बाते दें कि 21 जनवरी 2016 को शिखा अपनी सहेली निगोही निवासी खुशबू के साथ थाना सदर बाजार के पास खरीददारी करने आईं थी। यहां से दोनों का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने दोनों को गजरौला क्षेत्र में ले गए थे और रामगंगा की पोषक नहर में हत्या करके शवों को  नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में शिखा के नाना सुरेश गुप्ता की तहरीर पुलिस ने उसके मौसरे भाई समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में राहुल समेत सात लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया था। इस मामले में तीन सुपारी किलर फरार चल रहे हैं। थाना सदर बाजार पुलिस की एक टीम संभल और गजरौला क्षेत्र में उनकी तलाश में लगी है। फरार सुपारी किलर मेडू उर्फ निवासी गांव हिसामपुर थाना नखासा, दूसरा दानिश निवासी गांव मिल्क गोजरी थाना अस्मौली, संभल और तीसरा इसी गांव का शानू है। खुशबू के भाई राजीव का दावा है कि शिखा और उनकी बहन जिंदा है। पुलिस तीनों सुपारी किलर की  तलाश में लगी हुई है, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वह संभल क्षेत्र में ही डेरा डाले हुए है। उसे पता लगा है कि शिखा और खुशबू की हत्या नहीं की गई है। अपहरण के बाद वह जिन-जिन ठिकानों पर रखी गई हैं। वह वहां का पता लगा चुका है। राजीव ने बताया कि जो व्यक्ति तीनों सुपारी किलरर्स को उन्हें पकड़कर देगा वह  उसे 50 हजार रुपये ईनाम देगा। वह अपने स्तर से अपनी बहन और शिखा का पता लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed