{"_id":"1d6efa418ff7889f28b70a1e38bd0c44","slug":"she-brought-away-the-youth-of-punjab-khutar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से युवती को भगा लाया खुटार का युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब से युवती को भगा लाया खुटार का युवक
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर खुर्द गांव से एक साथ मजदूरी करने गए पंजाब गए युवकों पर उनके साथ गए एक युवक की इश्कबाजी भारी पड़ गई। युवक को वहां की एक लड़की से प्रेम हो गया और वह उसे भगाकर गांव ले आया। पुलिस ने दोनों की बरामदगी तक 12 युवकों को थाने में बैठा रखा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव का एक सिख युवक श्रमिकों की ठेकेदारी करता है। कुछ दिन पूर्व वह गांव के 15 युवकों को पंजाब में मजदूरी के लिए लेकर गया था। पंजाब गए श्रमिकों में से एक युवक सुनील का पंजाब की युवती से प्रेम प्रसंग चलने लगा। श्रमिक एक सप्ताह पूर्व युवती को भगाकर गांव ले आया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर युवती के पिता ने लुधियाना कोतवाली में श्रमिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के किराए के कमरे पर छापा मारा तो वहां मिले श्रमिक के 12 साथियों को पुलिस थाने उठा ले गई। पकड़े गए युवकों में सुखलाल, विनोद, पंकज और लालाराम ने फोन कर परिवार के लोगों को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। श्रमिकों के परिवार के लोग खुटार थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी देकर मदद की गुहार की। पुलिस ने भगाकर लाई गई युवती की तलाश कर बताने के बाद ही मदद किए जाने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया। पकड़े गए श्रमिकों के परिवार के लोग लुधियाना रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन