फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sevadar 's not murder

सेवादार के हत्यारों का सुराग नहीं

Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sevadar 's not murder
सेवादार के हत्यारों का सुराग नहीं
रविवार रात बाला जी धाम पर वदमाशों द्वारा सेवादार की हत्या कर लूटपाट करने की अंजाम दी गई वारदात के खुलासे को लेकर अभी पुलिस को कोई ठोस क्लू हाथ नहीं लगा है। संदिग्धों से पूछताछ के अलावा घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच का भी सहयोग लिया जा रहा है। उधर अमर उजाला में खबर छपने के बाद मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट में धारा 396 की और बढ़ोत्तरी कर दी। रविवार पकड़े गये आधा दर्जन संदिग्धों में से कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद बरी कर दिया परंतु तीन लोग अभी भी पूछताछ के लिए रोक रखा है। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाले किसी बड़े गैंग के न होकर इसी इलाके के हो सकते हैं। वहीं सेवादार की हत्या के अलावा की गई लूटपाट तथा सेवादार की तकिये को बदमाशों द्वारा फाड़ने की बात पुलिस की जांच को अन्य दिशा में भी ले जा रही है।  बताते चलें कि सोमवार रात नगर के प्रख्यात बाला जी धाम पर बदमाशों ने धावा बोलकर वहां लूटपाट करने के साथ ही मुख्य सेवक गंगा प्रसाद की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed