{"_id":"57a0a1184f1c1b6f152b9c05","slug":"scorched-dubious-couple-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धावस्था में दंपति झुलसे, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धावस्था में दंपति झुलसे, महिला की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बद्रीपुर हदीरा में सोमवार रात आग लग जाने से दंपति गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी 32 वर्षीय सुग्रीव और उसकी 30 वर्षीय पत्नी राजकुमारी संदिग्धावस्था में लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उन्हें पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान राजकुमारी की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर राजकुमारी के मायके वाले बंडा के गांव भौरखेड़ा के लोग भी शाहजहांपुर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी ने भी मामले की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। मृतक अपने पीछे छह वर्ष की एक पुत्री गुंजन और एक वर्ष के पुत्र को छोड़ गई है।