{"_id":"575ae5004f1c1b3b0c9c5585","slug":"saraf-miscreants-looted-cash-from-the-bike-and","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सराफ से बाइक और नगदी लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सराफ से बाइक और नगदी लूटी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
थाना सिंधौली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी से रिवाल्वर, 80 हजार के जेवर और नगदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सराफ और उसके साथी की डंडों से पिटाई कर दी। रिवाल्वर लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। थाना सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी सराफ मलिखान सिंह वर्मा की सिंधौली में सराफा की दुकान है। शाम को दुकान बंद करके कारीगर राजपाल के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे पुवायां रोड पर गांव पैना बुजुर्ग और नियामतपुर मोड़ के बीच एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मलिखान और राजपाल की पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश मलिखान का रिवाल्वर, बाइक, 80 हजार के जेवर और नगदी व मोबाइल लूट ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना के बाद सराफा व्यापारी के साथी भी मौके पर पहुंच गए। दिनदहाड़े हुए घटना से व्यापारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन