{"_id":"de94575def14c6915f6b176f6f69cbba","slug":"saku-gangsra-two-precious-trees-cut-in-wheat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगसरा वीट में काटे साखू के दो कीमती पेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगसरा वीट में काटे साखू के दो कीमती पेड़
पुवायां।
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार रेंज में साल और साखू के कीमती पेड़ों का कटान धड़ल्ले से किया जा रहा है। बुधवार रात भी दो साखू के दो पेड़ काट डाले गए। पेड़ गिरने की आवाज होने पर जंगल के पास के फार्मरों ने चोरों को ललकारा तो वह पिकप छोड़कर भाग निकले।
बुधवार रात कुछ लोग पिकप गाड़ी लेकर खुटार रेंज के गंगसरा वीट के जंगल में गांव सिरियाली के पास पहुंचे। लकड़कट्टों ने साखू के दो कीमती पेड़ काट डाले। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर जंगल के पास के फार्मरों ने चोरों को ललकारा और हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग होने पर चोर वाहन को जंगल में ही छोड़कर भाग निकले।
सूचना पाकर वन दरोगा वीरेश्वर सिंह वनकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और मौकेे पर कटे पड़े साखू के पेड़ और पिकप को कब्जे में ले लिया। वन दरोगा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन नंबर के आधार पर लकड़ी काटने वालों के बारे में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गंगसरा में रहने चाहिए रेंजर
खुटार रेंज का मुख्यालय गंगसरा में बनाया गया है। यहां कार्यालय आवास आदि भी बने हैं, लेकिन खुटार के रेंजर एसएन यादव खीरी के मैलानी में पहले से चल रहे खुटार रेंज कार्यालय पर रहते हैं। गंगसरा छोटी जगह होने के कारण अधिकारी यहां रहना ही नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि शाहजहांपुर जिले की खुटार रेंज का मुख्यालय गैर जनपद में चल रहा है।