फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RPF occupied the railway land removed

आरपीएफ ने रेलवे की जमीन से हटाया कब्जा

Wed, 30 Sep 2015 11:00 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 30 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
RPF occupied the railway land removed
शहर के मोहल्ला दीवान जोगराज में मठिया आश्रम के पास रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों के पक्का निर्माण कर लिए जाने की सूचना पर उत्तर रेलवे के निरीक्षक (निर्माण) केके अवस्थी और आरपीएफ इंस्पेक्टर एपी सिंह ने बुधवार को मौके पर जाकर अवैध निर्माण हटवाया। आरपीएफ जवानों ने पक्का निर्माण तोड़ दिया। अन्य कब्जेदारों को अतिक्रमण जल्द हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रेलवे के आईओडब्ल्यू केके अवस्थी के मुताबिक शहर में रोशनगंज और दीवान जोगराज मोहल्लों के पुराने भोलागंज मालगोदाम से किला की ओर जाने वाली लाइन किनारे रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों के पक्का निर्माण कराने की सूचना मिली। उन्होंने रविवार को मौके पर जाकर देखा और अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को रेलवे की जमीन पर दुबारा पक्का निर्माण किया जाने लगा। इसका पता लगने पर बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे केके अवस्थी, आरपीएफ इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर गए। टीम को देख निर्माण कार्य कर रहे राज मिस्त्री और मजदूरों मौके से खिसक लिए। अफसरों ने पक्का निर्माण अपने सामने नेस्तनाबूद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने रेलवे की जमीन पर पहले से कब्जा जमाए करीब 50 अन्य लोगों के नाम, पता दर्ज कर किए। आईओडब्ल्यू के मुताबिक कि रेलवे की जमीन पर काबिज लोगों को अतिक्रमण हटाने की मौखिक चेतावनी दे दी गई है। जल्द ही सार्वजनिक नोटिस चस्पा कर कब्जे हटाने की समय सीमा तय की जाएगी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed