{"_id":"58456a814f1c1be359447d10","slug":"room-off-the-cash-took-jewelry-punk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बंद कर नकदी, जेवर ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में बंद कर नकदी, जेवर ले गए बदमाश
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात गांव रजमना में युवक और उसके मौसा को कमरे में बंद कर बदमाश नकदी और जेवर लेकर चले गए। गांव के लोगों ने कमरा खोलकर पिता पुत्र को छुड़ाया। गांव रजमना निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर पर मौसा रामकिशन के साथ रहता है। रविवार रात पांच बदमाश उसके घर पहुंचे और कुंडी खटखटाई। मौसा रामकिशन ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उस पर और मौसा पर असलहे तानते हुए शोर नहीं मचाने की धमकी दी और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश घर में रखी डेढ़ हजार की नकदी और लगभग 50 हजार रुपये कीमत के जेवर लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद रामकुमार ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कमरा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। सोमवार को रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन