फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Room got rickshaw driver The corpse, murder charges

कमरे में मिली रिक्शा चालक की लाश, हत्या का आरोप

Thu, 24 Dec 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Room got rickshaw driver The corpse, murder charges
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना में रहने वाले 30 वर्षीय लालू तिवारी का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला है। मृतक के भाई ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह फेफड़े की बीमारी बताई जा रही है।
विज्ञापन

लालू तिवारी मूल रूप से थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बरैंचा का रहने वाले थे। वह पिछले कई सालों ने मोहल्ला गदियाना में साबिर के मकान में किराए पर रहते थे। मृतक के भाई ब्रजपाल ने बताया कि लालू ने पिछले दो महीना में अपने हिस्से की करीब 24 बीघा जमीन 50 लाख रुपये में बेची थी। जमीन बेचने के बाद लालू ने परिवार वालों को एक भी रुपया नहीं दिया था। जमीन बेेचने के बाद लालू ने रिक्शा चलाना बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि लालू जिस मकान में किराए पर रहता था उसी मकान में उनके गांव की एक विधवा महिला अपने बच्चों के साथ किराए पर रहती है। उसी महिला ने रुपये हड़पने के लिए अपने लड़कों और देवर के साथ मिलकर लालू की गला दबाकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उनके बड़े भाई मुखिया की बीमारी से मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने लालू गांव आया था। तब लालू ने कहा था कि फिकर करने की जरूरत नहीं है जो भी खर्चा होगा वह करेगा, लेेकिन लालू के पास से एक भी रुपया नहीं मिला है। इस मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed