{"_id":"c81dc1c3c45835a93fdac478a9ed654c","slug":"report-derj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह पर रिपोर्ट दर्ज
मदनापुर/श्ााहजहांपुर
Updated Mon, 29 Dec 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली सब स्टेशन की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पावर कारपोरेशन के एसडीओ मनीष चौबे की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
एसडीओ ने तहरीर में बताया कि 25 दिसंबर की रात पूर्व विधायक 9-10 हथियार बंद समर्थकों के साथ बिजली विभाग की आवासीय कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल की दीवार तोड़कर तीन ट्राली ईंट भर ले गए। यही नहीं सब स्टेशन की जमीन पर बांस लगाकर लोहे के कटीले तार खींचने का प्रयास किया।
बिजली कर्मचारी जयवीर और पप्पू की सूचना पर एसडीओ मनीष चौबे और जेई हसीब आलम मौके पर पहुंचे और सब स्टेशन की जमीन पर कब्जे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के आने से पहले पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ चले गए। पुलिस ने पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह और 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 447, 448, 379 आईपीसी और 2/3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना बाद पुलिस-प्रशासन हो गया था सक्रिय
पूर्व विधायक द्वारा बिजली सब स्टेशन की जमीन पर कब्जे करने के प्रयास के बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया था। मौके पर एसडीएम जयनाथ यादव और सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा ने निरीक्षण कर सब स्टेशन की जमीन से कब्जा और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
कर्मचारी दहशत में थे
देवेंद्र पाल सिंह द्वारा बिजली सब स्टेशन की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के बाद से बिजली विभाग के कर्मचारी दहशत में थे। उनको डर था कि कहीं पूर्व विधायक के लोग उन्हें न निशाना बना लें। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
--------
बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- आरपीएस यादव, एसपी
--------
एक राज्यमंत्री ने साजिश करके मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम से पैमाइश कराकर हमने जमीन पर खेती की थी। हमारे पास जमीन के कागज मौजूद हैं। बिजली विभाग के एसडीओ के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज कराऊंगा।
- देवेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक