फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rape with girl past two years

अश्लील क्लिपिंग बनाकर किया दो वर्ष तक दुराचार

Sat, 10 Jan 2015 12:31 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sat, 10 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
rape with girl past two years
पहला मामला --
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को गांव के ही शादीशुदा युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया और मोबाइल पर उसकी अश्लील क्लिपिंग बनाकर दो वर्ष तक रेप करता रहा। शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला क्षेत्र के एक गांव का है। हाईस्कूल में पढ़ने वाली एक किशोरी को गांव के ही श्रमिक ठेकेदार ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने एक दिन किशोरी को खेत पर बुलाया और उससे दुराचार करने के साथ ही अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। इसके बाद वह क्लिपिंग लोगों को दिखाने की धमकी देकर लड़की से आए दिन दुराचार करता रहा। परिवार के लोगों ने लगभग छह माह पूर्व लड़की की शादी तय की तो आरोपी वहां जाकर लड़की को बदनाम कर आया, जिस पर वर पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। तीन अन्य स्थानों पर भी शादी तय की गई, लेकिन युवक के दुष्प्रचार के चलते वहां भी शादी से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने लड़की से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आया। परेशान लड़की के पिता ने गांव में पंचायत बुलाकर लड़के को समझाने का प्रयास किया तो वह लड़की की शादी कहीं नहीं होने देने की धमकी देने लगा। आरोपी ने पंचायत में भी सबको लड़की की रिकार्डिंग सुनाई और दिखाई। उसने लड़की के परिवार के लोगों को भरी पंचायत में धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को लड़की के पिता ने पुत्री के साथ थाने आकर सारा वाक्या बताते हुए पुलिस को तहरीर दी।


पहले भी कर चुका है
छेड़छाड़, दर्ज है रिपोर्ट
आरोपी लड़कियों को छेड़ने के मामले में पहले से बदनाम है। कुछ माह पूर्व उसने गांव की एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। आरोपी एक नेता से संबंधों की धौंस देता रहता है, जिस कारण लोग उससे दूर रहना ही उचित समझते हैं।


मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- यतेंद्र बाबू भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी पुवायां

दूसरा मामला.....
विरोध पर आरोपियों ने पिता को दौड़ाया
पुवायां। बड़ागांव पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
शुक्रवार को थाने पहुंचे पीड़िता के पिता ने बताया कि 31 दिसंबर को उसकी लड़की शौच को गई थी। खेत में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही युवक ने लड़की को पकड़ लिया और तमंचा तानकर शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुराचार किया गया। किसी तरह आरोपियों के चुंगल से छूटकर लड़की घर पहुंची और परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी।

आरोप है कि लड़की का पिता शिकायत करने गया तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। इसके बाद पीड़ित परिवार पर आरोपी नजर रखने लगे। इस कारण लड़की के परिवार के लोग थाने नहीं आ सके। शुक्रवार को किसी तरह लड़की का पिता थाने पहुंचा, लेकिन कोतवाली प्रभारी के नहीं मिलने के कारण लौट गया। पीड़िता के पिता ने कहा कि वह शनिवार को फिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराएगा। कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने कहा कि दुराचार के मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed