{"_id":"e574603eefb5471fe6fed302144ded7b","slug":"rape-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित किशोेरी का कराया गया एक्स-रे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित किशोेरी का कराया गया एक्स-रे
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में आठ दिन पहले 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित किशोरी का जिला अस्पताल में एक्स-रे कराया। महिला सीएमएस के शहर में न होने की वजह से मंगलवार को स्लाइड की जांच नहीं हो पाई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बीती 27 जनवरी को दिन में करीब चार बजे गढ़िया रंगीन से दवाई लेने जा रही थी। रास्ते में गांव खमरिया के पास गांव के ही 22 वर्षीय बागेश और 21 वर्षीय हप्पू ने उसे पकड़ लिया और सरसों के खेत में ले जाकर रेप किया। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर शनिवार को पीड़ित किशोरी ने डीआईजी से रिपोर्ट लिखाने की गुहार लगाई तो उन्होंने एसओ को मुकदमा लिखने के निर्देश दिए। डीआईजी की फटकार के बाद एसओ उदयवीर सिंह यादव ने सोमवार रात साढ़े नौ बजे दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में डीआईजी के पूछ जाने पर एसओ सोमवार रात 11 बजे तक रिपोर्ट लिखने की बात से इनकार करते रहे थे।
एसओ बोले, गंगा स्नान में लगी हुई है ड्यूटी
पुलिस ने किशोरी के साथ रेप करने वाले आरोपी बागेश और हप्पू को सोमवार की रात से हिरासत में ले रखा है, लेकिन इस मामले में एसओ कुछ भी कहने से इनकार रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सोमवार से उनकी ड्यूटी ढाई घाट गंगा स्नान मेला में लगी हुुुई है।
विज्ञापन
नहीं हो पाई स्लाइड की जांच
मंगलवार को किशोरी का जिला अस्पताल में एक्स-रे हुआ, लेकिन जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.अश्वनी कुमार के छुट्टी पर होने की वजह से स्लाइड की जांच नहीं हो पाई। स्लाइड की जांच होने के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी। घटना के समय किशोरी ने जो कपड़े पहन रखे थे, उन्हें सील करके अपने पास रख लिया है। यह कपड़े आगे डीएनए टेस्ट के काम में भी आ सकते हैं।