फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan six people Robbed and injured 33 thousand

पुवायां के छह लोगों को घायल कर 33 हजार लूटे

Sun, 22 Mar 2015 12:33 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Sun, 22 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Puwayan six people Robbed and injured 33 thousand
शुक्रवार रात सिंधौली क्षेत्र के गांव आंयू में अमावस्या के मेले से लौट रहे पुवायां के बड़ागांव के छह दुकानदारों को लहूलुहान कर बदमाशों ने लगभग 33 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पाकर पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को धर दबोचा। उनके पास से लूट का माल बरामद हो गया है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी धनीराम अपने भाई विनोद कुमार, अनुज, देवेश कुमार, मां रामलली, पत्नी परमाला, पिता रामकुमार के साथ शुक्रवार को गांव आंयू के मेले में गए थे। इस परिवार ने मेले में मिठाई, चाट आदि की दुकानें लगाई हुई थीं। शाम लगभग साढ़े सात बजे परिवार के सभी लोग घर आ रहे थे। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बिलैया के पास बदमाशों ने इन लोगों को रोक लिया और तमंचे के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी को तमंचे की बट और डंडाें से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने धनीराम के पास से सात हजार, विनोद से पांच हजार, रामकुमार से चार हजार, देवेश के पास से 10 हजार आठ सौ रुपये सहित कुल 33 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए मौके से चले गए। लूट के शिकार लोगों ने मामले की जानकारी सिंधौली की कोरोंकुंइया चौकी पर दी। चौकी प्रभारी एसआई गुड्डृ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बदमाश और लोगों को लूटने की फिराक में बैठे मिल गए। पुलिस ने घेराबंदी करके गांव बिलैया के मटरू और कर्मवारी को पकड़ लिया। बदमाशों के पास से तमंचे और लूट का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने धनीराम की ओर से लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed