फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   puwayan actident

थानों-चौकियों में चढ़ावा चढ़ाकर दौड़ रहे डग्गामार

Sat, 20 Dec 2014 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
puwayan actident
जिले में एक माह के दौरान डग्गामार वाहनों से एक के बाद एक करके तीन भीषण सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन अफसरों की लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस तंत्र अपनी कार्य प्रणाली सुधारने को तैयार नहीं है। जो डग्गामार वाहन पुलिस कार्रवाई के घेरे में लिए जाने चाहिए, उनसे चौथ वसूलकर धड़ल्ले से दौड़ने की इजाजत दी जा रही है। पुलिस ने वाहनों की क्षमता के अनुसार उनसे वसूले जाने वाले सुविधा शुल्क के रेट तय कर रखे हैं।
विज्ञापन

मसलन, मैक्स वाहन चालक रास्ते में पड़ने वाले थानों को हर माह 700 और चौकियों को 200 रुपये नजराना देते हैं। इसी तरह मैजिक वाहनोें से थानों में 500 और चौकियों में 200 रुपये लिए जा रहे हैं। तिपहिया ऑटो में सवारियां कम आती हैं। बावजूद इसके ऑटो चालकों को थाने में 300 और चौकियों पर 100 रुपये देने पड़ते हैं। महीना पूरा होने पर यह रकम वसूलने के लिए डग्गामार वाहन स्टैंडों पर संबंधित थानों के फालोवर मंडराने लगते हैं।
विज्ञापन


इन थानों-चौकियों की हो रही अच्छी कमाई
पुवायां रोड पर दौड़ने वाले वाहन चालक थाना सदर बाजार, कैंट चौकी, थाना सिंधौली और पुवायां थाना को सुविधा शुल्क देकर अपना धंधा चला रहे हैं। नेशनल हाईवे के रोजा होकर सल्लिया रूट के वाहनों की सदर थाना, रोजा थाना और गुर्री चौकी से डीलिंग है। इसी तरह जलालाबाद मार्ग के वाहन शहर कोतवाली, अजीजगंज चौकी, कांट थाना और जलालाबाद थाना को साधे हुए हैं, जबकि तिलहर रूट के वाहन चालक शहर कोतवाली सहित अजीजगंज चौकी, नगरिया चौकी और तिलहर थाने में पैसे के बल पर पैठ बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। मोहम्मदी मार्ग के वाहन चालकों ने थाना सदर बाजार, हथौड़ा चौराहा चौकी, महमंदपुर चौकी और मोहम्मदी थाने से सेटिंग कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हुए बड़े सड़क हादसे
0 वर्ष 2010 में नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के नजदीक ट्रक-जीप भिड़ंत में दरोगा समेत पांच लोगों की मौत।
0 वर्ष 2011 में पुवायां मार्ग पर पीरू गांव के पास टैंकर-टाटा मैजिक भिड़ंत में पांच मरे।
0 वर्ष 2012 में नेशनल हाईवे पर तिलहर डिग्री कालेज के पास ट्रक-मैजिक टक्कर में पांच लोगों की मौत।
0 वर्ष 2012 में पुवायां स्टेट हाईवे पर पीरू गांव केपास ओवरलोड मैजिक गाड़ी पेड़ से टकराई, आठ मरे।
0 दो नवंबर 2014 में नेशनल हाईवे पर चकभिटारा के पास ट्रक ने ऑटो रौंदा, सात मरे।
0 25 नवंबर 2014 को नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास मैजिक वाहन सेना के ट्रक से भिड़ा, आठ मरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed