{"_id":"6a42c670aacfcf88b67f3ab8bdc7eb8e","slug":"punctual-accused-of-firing-at-night-line-tola-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटियाटोला में फायरिंग के आरोपी पाबंद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटियाटोला में फायरिंग के आरोपी पाबंद
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला कटियाटोला में फायरिंग करने वाले दोनों गुटों के 12 लोगों को 10-10 लाख के मुचलके पर पाबंद कर दिया गया है।
मोहल्ला कटियाटोला में 24 मार्च को दो गुटों में विवाद होने पर जमकर फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। सदर बाजार पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी के सामने रिपोर्ट पेश करने हुए बताया था कि यह दोनों गुट दोबारा फायरिंग जैसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। सदर पुलिस की रिपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मोहल्ला बहादुरगंज में रहने वाले अगिभनवेश गुप्ता, अंशु गुप्ता, विशाल, अभय, दीपक सिंह और राजकुमार तथा कटियाटोला में रहने वाले दूसरे गुट के गिंरद यादव, राजेश यादव, राकेश यादव, जय सिंह, शनि यादव और कमल यादव को 10-10 लाख के निजी मुचलके पर पाबंद किया है। इसके साथ ही दोनों गुटों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।