फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prime Minister Jan funding plan The burnt passbook

प्रधानमंत्री जन धन योजना की पासबुक की आग के हवाले

Fri, 22 May 2015 11:29 PM IST
बंडा (शाहजहांपुर)
बंडा (शाहजहांपुर) Updated Fri, 22 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Jan funding plan The burnt passbook
ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स (ओबीसी) की बंडा शाखा में बृहस्पतिवार शाम प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए खातों की तमाम पासबुकों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने कई पासबुक आग से निकाल कर अपने पास रख लीं। मामले की शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन

बंडा में ओबीसी बैंक के पास गांव सिकंदरपुर के असलम खां की असलम साइकिल स्टोर के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार शाम उनकी दुकान में धुंआ भरने लगा तो वह बाहर निकले। उन्होंने देखा कि बैंक के बाहर तमाम पासबुकें जल रही हैं। उनमें से कुछ पासबुक उनके परिचितों की भी थीं। यह पासबुक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जीरों बैलेंस पर खोले गए खातों की थीं। असलम ने बैंक जाकर प्रबंधक अनूप गुप्ता से शिकायत की तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जता दी। इस दौरान मौके पर तमाम लोग जमा हो गए और लोगों ने आग बुझाकर अधजली पासबुकों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मामले की शिकायत बैंक के अधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। शुक्रवार को मैनेजर अनूप गुप्ता बैंक नहीं आए। फील्ड आफीसर विजय कुमार और कैशियर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मैनेजर छुट्टी पर नहीं हैं, लेकिन किसी कारण बैंक नहीं आए हैं। अनूप गुप्ता के मोबाइल पर फोन करने पर उनका फोन स्विच ऑफ बताता रहा। फील्ड आफीसर और कैशियर ने कहा कि वे लोग पांच बजे घर चले गए थे। पासबुक जलाए जाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बैंक के रीजनल मैनेजर ने भी फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासबुक देने के लिए मांगते हैं सुविधा शुल्क
बंडा। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जीरों बैंलेस पर खोले गए खातों में खाताधारक से पासबुक देने के लिए सौ रुपये की मांग की जाती है। यह काम बैंक में प्राइवेट रूप से काम करने वाले युवक करते हैं। रुपये नहीं देने पर पासबुक नहीं दी जाती है। समझा जाता है कि ऐसी ही पासबुकों को बृहस्पतिवार शाम आग के हवाले कर दिया गया। जनता दल किसान सेल के जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह के पास कई अधजली पासबुकें हैं। उन्होंने बताया कि अधजली पासबुक वालों से संपर्क किया जा रहा है। पासबुक जलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed