{"_id":"c4520fc3878e0397daf47a236a7f0497","slug":"prevent-unsafe-rail-be-aware-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरक्षित रेलयात्रा रोकने को किया जागरूक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असुरक्षित रेलयात्रा रोकने को किया जागरूक
शाहजहांपुर
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से हो रही दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए आरपीएफ ने मंगलवार को रेलयात्रियों को रोक-रोककर जागरूक किया। साथ ही सुरक्षित रेलयात्रा करने के नियमों के बारे में भी बताया।
29 अगस्त से लेकर आरपीएफ अपना स्थापना दिवस सप्ताह मना रही है, जो चार सितंबर तक जारी रहेगा। इसी अनुक्रम में मंगलवार दोपहर को आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह के नेतृत्व एएसआई सुरेश चंद्र और जवानों ने रेल यात्रियों को रेल यातायात के नियमों की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि ट्रेनों में असुरक्षित यात्रा की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। जरा सी सतर्कता बरतने पर दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की नीयत से महिला हेल्पलाइन के बारे में महिला यात्रियों को जागरूक किया। साथ ही जवानों ने टे्रन के पायदान, लगैज यान और ट्रेन की छत पर बैठकर यात्रा न करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पायदान पर खड़े यात्रियों को समझाकर बैठकर यात्रा करने के बारे में बताया। साथ ही यात्रियों को किसी दूसरे से दिया जाने वाले खाद्य पदार्थाें का सेवन न करने के बारे में बताया गया।